पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तर प्रदेश के इटावा में स्थित एक प्रमुख एकमात्र राजकीय महिला उच्च शिक्षण संस्थान है। महाविद्यालय वर्ष 1985 से संचालित है तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय श्री मुलायम सिंह यादव जी द्वारा इस महाविद्यालय का प्रांतीयकरण 1 जुलाई 1991 को किया गया, जो इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं सार्वजनिक सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
'यह महाविद्यालय छत्रपति शाहूजी महाराज विश्विद्यालय, कानपुर से संबद्ध है तथा AISHE कोड C-12144 के अंतर्गत संचालित होता है। संस्थान शिक्षण, अधिगम एवं प्रशासन में उच्च मानकों का पालन करता है।
'इटावा के विस्तृत, हरित एवं शांत परिसर में स्थित यह महाविद्यालय अनुशासित तथा शैक्षणिक रूप से समृद्ध वातावरण प्रदान करता है, जो बौद्धिक विकास, नैतिक मूल्यों तथा सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण को प्रोत्साहित करता है। वर्षों से यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास एवं चरित्र निर्माण के माध्यम से छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
संचालित पाठ्यक्रम बी.ए. (कला स्नातक) बी.कॉम. (वाणिज्य स्नातक) एम.ए. (कला स्नातकोत्तर) – हिन्दी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र
उपलब्ध विषय हिन्दी साहित्य अंग्रेज़ी साहित्य गृह विज्ञान समाजशास्त्र अर्थशास्त्र संस्कृत शारीरिक शिक्षा
गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास कर एक प्रगतिशील एवं समावेशी समाज का निर्माण करना।
'महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या लगभग 75 प्रतिशत है । इसे दृष्टि में रखते हुए एक छात्रा कामन रूम निर्मित किया गया है। । Read More